WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मुल्ताई: क्षत्रिय लोन्हारी कुन्बी समाज का 13वां सामूहिक कन्यादान महोत्सव 5 जुलाई को, तैयारियां जोरों पर

मुल्ताई: क्षत्रिय लोन्हारी कुन्बी समाज सेवा संगठन की ओर से इस साल 5 जुलाई 2026 को साईंखेड़ा थाना (ब्लॉक मुल्ताई) में जिले का सबसे बड़ा 13वां भव्य कन्यादान महोत्सव होने जा रहा है। इस बड़े आयोजन को सफल बनाने के लिए समाज के लोग दिन-रात तैयारियों में जुट गए हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत साईंखेड़ा थाना परिसर में पूरे विधि-विधान के साथ भूमि पूजन और ध्वज स्थापना करके की गई। इस मौके पर आस-पास के गांवों से बड़ी संख्या में समाज के लोग और ग्रामीण इकट्ठा हुए। ध्वज वंदन के साथ ही पूरे इलाके में घर-घर जाकर पीले चावल और आमंत्रण पत्र देने का काम भी शुरू हो चुका है, जिससे हर तरफ काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

kunbi-samaj-kanyadan-mahotsav-multai

रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 2 जुलाई

आयोजन समिति ने विवाह योग्य युवक-युवतियों के माता-पिता से अपील की है कि वे इस सामूहिक विवाह का लाभ उठाएं। शादी के लिए नाम दर्ज कराने की आखिरी तारीख 2 जुलाई रखी गई है। जो भी परिवार रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं, वे समय रहते नीचे दिए गए नंबरों पर बात कर सकते हैं।

समाज के सहयोग से पूरे हुए 12 आयोजन

लोन्हारी कुन्बी समाज पिछले कई सालों से 12 आयोजन इस कन्यादान महोत्सव का सफल आयोजन करता आ रहा है। समाज को एक सूत्र में पिरोने और फिजूलखर्ची रोकने की दिशा में यह 13वां आयोजन भी एक मिसाल बनेगा।

kunbi-samaj

विशेष व्यवस्था: इस बार सहयोग राशि इकट्ठा करने के लिए रसीद कट्टों पर QR कोड भी दिया गया है, ताकि लोग सीधे ऑनलाइन माध्यम से भी अपनी स्वेच्छा अनुसार तन-मन-धन से मदद कर सकें। आपका यही छोटा सा सहयोग समाज के इस बड़े काम को सफल बनाएगा।

इन नंबरों पर संपर्क करें (पंजीयन और जानकारी के लिए):

यदि आप पंजीयन कराना चाहते हैं या कार्यक्रम से जुड़ी कोई जानकारी चाहते हैं, तो इन नंबरों पर सीधे कॉल या व्हाट्सएप कर सकते हैं:

  • मुख्य समितियां: 9425006683, 9301518855, 6260353911, 7828172677
  • संगठन एवं रसीद टीम: 7067898495, 8085115048, 8959282372, 9340102944, 9407295588, 9617731249, 9407526499

निवेदक: क्षत्रिय लोन्हारी कुन्बी समाज सेवा संगठन, साईंखेड़ा (मुल्ताई), जिला-बैतूल
“समाज को आगे बढ़ाने और मजबूत करने में आपका एक-एक सहयोग कीमती है…”

kunbi-samaj-kanyadan-mahotsav-multai-betul

Leave a Comment

WordPress Website Development: Build Fast, Stunning & SEO-Ready Sites in 2026 Drew Carey Net Worth 2026 – From Stand-Up Comedy to TV Icon & Game Show Millionaire Kurt Cobain Net Worth 2026: How Much the Nirvana Singer Still Earns Today Aishwarya Rai Net Worth 2026: Income, Luxury Lifestyle, Cars, Houses & Brand Earnings Fatima Sana Net Worth 2025: Salary, Career, Endorsements & Earnings Revealed Elsie Hewitt: Model, Actress & Rising Social Media Star