WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मुल्ताई – साईंखेड़ा में 13वें कुन्बी समाज कन्यादान महोत्सव की तैयारियां शुरू, भूमि पूजन के साथ ध्वज स्थापना संपन्न

मुल्ताई – कुन्बी समाज सेवा संगठन बैतूल के तत्वावधान में आगामी 5 जुलाई को साईंखेड़ा मुल्ताई में 13वां भव्य कन्यादान महोत्सव आयोजित होने जा रहा है। इस वृहद आयोजन को लेकर समाज द्वारा तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू कर दी गई हैं। महोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर साईंखेड़ा थाना प्रांगण में विधि-विधान से भूमि पूजन एवं ध्वज स्थापना का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और कुन्बी समाज के लोग मौजूद रहे। ध्वज स्थापना के साथ ही क्षेत्र में घर-घर जाकर आमंत्रण पत्र बांटने का अभियान भी शुरू हो गया है, जिससे पूरे गांव में भारी उत्साह का माहौल है।

आयोजन को लेकर समाज में भारी उत्साह

Kunbi Samaj Samuhik Vivah Betul

कार्यक्रम के दौरान ग्राम सरपंच हेमराज गावंडे ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि साईंखेड़ा में इस भव्य कन्यादान महोत्सव का आयोजन होना पूरे गांव के लिए सौभाग्य की बात है। भूमि पूजन के इस गरिमामयी कार्यक्रम में समाज के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

प्रमुख रूप से उपस्थित रहे समाज बंधु: कार्यक्रम में मुख्य रूप से कुन्बी समाज सेवा संगठन बैतूल के जिलाध्यक्ष यशवंत मानकर, मुलताई ब्लॉक अध्यक्ष निलेश ठाकरे, उत्तमराव गायकवाड, प्रताप पांसे, राम देशमुख, भास्कर मगरदे, सरपंच प्रियंका ठाकरे, सरपंच बाली महाले, जनपद सदस्य जयश्री पाटनकर, माया वागद्रे, रेखा धोटे, रमा धोटे, दुर्गा धोटे, सत्यभामा घोडकी, विशाल डोंगरे, सरपंच जयश्री डोंगरे, अल्का लिखितकर, लता देशमुख, वर्षा वाघमारे, माधुरी मानकर, रीता वाघमारे, रेखा माकोडे, सुशिला देशमुख, भोजराव साबले, यादोराव देशमुख, संजय माकोडे, राहुल देशमुख, सरपंच हेमराज गावंडे, पांडुरंग देशमुख, हरिभाऊ माकोडे, करण कोसे, उमेश माकोडे, रमेश माकोडे, गुणवंत बरडे, देवगिरी जी महाराज, देवेन्द्र माकोडे, परसराम बर्डे, राहुल अडलक, राहुल माकोडे, संदीप देशमुख, रवि नावंगे, रूपेन्द्र गावंडे, सुधाकर दवंडे और साहेबराव गावंडे सहित सैकड़ों की संख्या में स्वजातीय बंधु उपस्थित थे।

Kunbi Samaj Seva Sangathan Betul

2 जुलाई तक करा सकते हैं पंजीयन

आयोजन समिति ने विवाह योग्य युवक-युवतियों के परिवारों से इस सामूहिक विवाह महोत्सव में सहभागिता करने की अपील की है। विवाह के लिए पंजीयन कराने की अंतिम तिथि 2 जुलाई निर्धारित की गई है। इच्छुक परिवार नीचे दिए गए आधिकारिक मोबाइल नंबरों पर संपर्क करके अपना रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करा सकते हैं:

  • 9425006683
  • 9301518855
  • 6260353911
  • 7828172677
Samuhik Vivah Sammelan Registration

Leave a Comment

WordPress Website Development: Build Fast, Stunning & SEO-Ready Sites in 2026 Drew Carey Net Worth 2026 – From Stand-Up Comedy to TV Icon & Game Show Millionaire Kurt Cobain Net Worth 2026: How Much the Nirvana Singer Still Earns Today Aishwarya Rai Net Worth 2026: Income, Luxury Lifestyle, Cars, Houses & Brand Earnings Fatima Sana Net Worth 2025: Salary, Career, Endorsements & Earnings Revealed Elsie Hewitt: Model, Actress & Rising Social Media Star